Categories: NationalUP

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिव शक्ति सैनी

हमीरपुर. यूपी के हमीरपुर जिले में आज फिर एक क़र्ज़ के बोझ से दबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस किसान पर साहुकारो और बैंक का लगभग 5 लाख रुपये कर्ज़ था और जो उसने खेती को गिरवी रख कर बहन की शादी करने के लिए लिया था. किसान के पास 5 बीधा खेती योग्य जमीन है लेकीन पिछले कई सालो से फसलो के न होने से वो परेशान था और आज उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

 26 वर्षीय नवजवान किसान की जिसने क़र्ज़ के बोझ तले दब कर मौत को गले लगा लिया. इस किसान ने अपनी बहन की शादी के लिए बैंक और साहुकारो से लगभग 5 लाख रुपये क़र्ज़ ले रखा था लेकीन क़र्ज़ वो अभी तक क़र्ज़ की भरपाई नही कर पाया था ऊपर से साहुकारो का क़र्ज़ में बढ़ता ब्याज और साहुकारो द्वारा जल्द से जल्द रुँपये लौटने के लिए आये दिन होने वाले तगादे से परेशान था. इसी के चलते उसने घर में देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts