Categories: Crime

हमीरपुर – चोरो से त्रस्त जनता ने घेरा राठ कोतवाली

शिव शक्ति सैनी

हमीरपुर. यूपी के हमीरपुर जिले में ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है वही लोगो के दिलो में पुलिस के लिए खासा आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसके चलते सैकड़ो लोगो ने आज राठ कोतवाली का घिराव करते हुए प्रदर्शन किया है. इन लोगो ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस को चेतवानी दी कि अगर पुलिस ने जल्द कसबे में हुयी चोरियों का खुलासा नही किया तो मजबूरन उन्हें खुद कानून वयवस्था को अपने हाथो में लेना पड़ेगा.

हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क़स्बा इन दिनों चोरो का गढ़ बन गया है. एक सप्ताह के अन्दर ही एक दर्जन से अधिक चोरियों की वारदातों ने पुलिस के सुरक्षा के सरे दावो की पोल खोल दी है और हालत उस समय और नाजुक हो गये जब पुलिस किसी भी चोरी के खुलासे में सफ़लता नही पा सकी. इसी के बाद आक्रोशित लोगो ने पुलिस पर चोरो के साथ मिले होने का आरोप लगाकर आज कोतवाली का घिराव कर प्रदर्शन शुरू !

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts