सीरिया के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र और दक्षिण पश्चिमी प्रांत दरआ में सेना के अभियान के शुरु होते ही दक्षिणी सीरिया में मौजूद सशस्त्र लोगों ने परिवार के साथ क्षेत्र छोड़ने पर सहमति व्यक्त कर दी है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में मौजूद रूस के सुलह केन्द्र ने कहा है कि दक्षिणी सीरिया में तैनात पुलिस फ़ोर्स, वर्तमान समय में क्षेत्र से सशस्त्र लोगों के निकलने के मुद्दे की समीक्षा कर रही है।
दक्षिणी प्रांत दरआ में सेना की व्यापक कार्यवाहियां शुरु होने के बाद से दरआ के शहरों में शांति और सुलह की प्रक्रियाओं में वृद्धि हुई है। अब तक दक्षिणी सीरिया के 90 शहरों को संघर्ष विराम में शामिल किया गया है जिनमें 75 बस्तियां दरआ प्रांत की हैं जबकि 15 बस्तियों का संबंध सुवैदा प्रांत से है।
सीरिया की सेना की कार्यवाहियों के बारे में रिपोर्ट हासिल हुई है कि सीरिया की सेना ने दरआ अलबलद क्षेत्र का पूरी तरह से परिवेष्टन कर लिया है और वायु सेना की मदद से सेना अपनी प्रगतियों का क्षेत्र बढ़ा रही है। सीरिया की सेना दरआ के अन्य क्षेत्रों की ओर पूरी शक्ति के साथ बढ़ रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…