सुदेश कुमार
बहराइच. हवस में अंधी एक शादीशुदा महिला ने पहले तो एक मासूम को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उस पर सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया और फिर उसको धमकाना शुरू कर दिया इतना धमकाया की एक दिन उस मासूम छात्र ने तंग आकर मौत को ही गले लगा लिया ये हम नहीं कह रहे बल्कि मरने से पहले लिखा उस छात्र का वो सुसाइड नोट कह रहा जो उसने अपने परिजनों के लिए छोड़ दिया था मामला कोतवाली देहात इलाके के बंजारी मोड़ का है जहाँ एक किराए पर रह एक छात्र का शव उसी के कमरे में फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है मौके पर पहुची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है और सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
फखरपुर इलाके का रहने वाला 20 वर्षीय संदीप तिवारी बंजारी मोड़ में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था. आँखों में कामयाबी को छूने के हज़ारो सपने लिए दिन रात मेहनत करने वाले इस होनहार का शव उसी के कमरे में फंदे से लटकता मिला.मौत से कुछ मिनट पहले मृतक ने अपने जीजा को फोन भी किया था और उनसे ख़ुदकुशी करने की बात बताई थी जीजा की माने तो उनके साले से मरने से उनको फोन कर बताया था की बगल में रहने वाली एक महिला ने उससे दबाव बनाकर सम्बन्ध बनाये और अब वो उसको धमका रही है लिहाज़ा अब उसके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई दुसरा रास्ता नहीं बचा है.कमरे में मिले सुसाइड नोट में भी ख़ुदकुशी का कारण उसी महिला को बताया गया है पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…