आदिल अहमद
ग़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्यमंत्रालय ने ईंधन संकट के कारण ग़ज़्ज़ा पट्टी के अस्पतालों की विषम स्थिति से पैदा होने वाले ख़तरों की ओर सचेत किया और बल दिया कि ईंधन की कमी के कारण, इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह ठप्प हो जाएंगी।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्ज़ा पट्टी के उप स्वास्थ्यमंत्री यूसुफ़ अबू रईस ने रेसाला नेट वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्यमंत्रालय को ग़ज़्ज़ा पट्टी के अस्पतालों की बिजलीी कटौती की समस्या को दूर करने के लिए हर महीने पांच लाख लीटर ईंधन की आवश्यकता है, कहा कि ग़ज़्ज़ा पट्टी में मौजूद दवाएं, केवल कम अवधि के लिए ही पर्याप्त हैं और इसी वजह से मानवीय त्रासदी पैदा होने का ख़तरा बढ़ गया है।
ग़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्यमंत्रालय के उप प्रमुख ने कहा कि वापसी मार्च के दौरान घायलों की संख्या निरंतर बढ़ रही है जिसके कारण ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्यमंत्रालय को उपकरणों और संसाधनों की आवश्यकता है क्योंकि अस्पतालों से छुट्टी पाने वाले घायलों को एंटीबायोटिक दवाओं की आवश्यकता है किन्तु स्वास्थ्य मंत्रालय में इसकी कमी का सामना है।।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…