आदिल अहमद
विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के समूह ब्रिक्स के प्रमुखों ने अमेरिका द्वारा आरंभ किए गए आर्थिक युद्ध का मिलकर मुक़ाबला किए जाने पर बल दिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार साऊथ आफ़्रिक़ा के शहर जोहानेस्बर्ग में आयोजित हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अंत में जारी होने वाले बयान में इस समूह के सभी देशों ने चेतावनी दी है कि, अमेरिका द्वारा आरंभ किए गए आर्थिक युद्ध के कारण दुनिया के सभी विकासशील देशों के व्यापार और विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। बिक्रस समूह द्वारा जारी बयान के द्वारा, दुनिया के सभी देशों से अपील की गई है कि, वह विश्व व्यापार संगठन के नियमों का पालन करें और विश्व व्यापार प्रणाली के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का ख़्याल रखें।
उल्लेखनीय है ब्रिक्स के सदस्य देशों का शिखर सम्मेलन बुधवार से दक्षिण अफ़्रिका की राजधानी जोहानेस्बर्ग में आरंभ हुआ था और शनिवार को एक बयान जारी कर संपन्न हो गया। ज्ञात रहे कि ब्रिक्स, ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिणी आफ़्रीक़ा जैसे विकासशील देशों से मिलकर यह समूह बना है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पूतीन, ब्राज़ील के राष्ट्रपति मिशेल मिगुएल एलियास टेमेर लुलिया और दक्षिण अफ़्रिक़ा के राष्ट्रपति सीरिल रामापोसा इस बैठक में भाग लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…