आदिल अहमद
एक ब्रिटिश पत्रिका ने अपने एक लेख में लिखा है कि जो भी यह सोचता है कि वह बाहर से ईरान व इराक़ के शियों के जटिल संबंधों को प्रभावित कर सकता है, वह भ्रम में है।
मिडिल ईस्ट आई की वेबसाइट ने इराक़ में हुए हालिया संसदीय चुनाव और वोटों की हाथों से गिनती की ओर इशारा करते हुए इराक़ और ईरान के संबंधों को बिगाड़ने की कुछ देशों की कोशिश को विफल बताया है। इटली के पूर्व कूटनयिक मारको कारनलोस ने इस लेख में लिखा है कि इराक़ में चुनाव के बाद दो विषयों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। एक, इराक़ी दलों के बीच सत्ता की खींचतान और दूसरे इस खींचतान का मध्यपूर्व की भूराजनीति पर पड़ने वाला प्रभाव, विशेष कर अमरीका व फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद में उसके घटकों और ईरान व प्रतिरोध के मोर्चे के बीच टकराव।
उन्होंने पहले विषय के बारे में लिखा है कि चुनाव परिणामों से पता चलता है कि किसी भी राजनैतिक गठजोड़ को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है अतः इराक़ के संचालन का एकमात्र मार्ग कुछ मुख्य दलों के बीच गठजोड़ है। इराक़ में भी कुछ अन्य देशों की तरह चुनाव में विजयी दलों के निर्धारण के लिए केवल वोटों की गिनती काफ़ी नहीं होती बल्कि वोटों का प्रतिशत भी देखा जाता है, इसमें कई महीने भी लग सकते हैं।
इटली के इस पूर्व कूटनयिक ने लिखा है कि इराक़ में सत्ता हर हाल में शियों के हाथ में ही रहेगी और कोई चाहे या न चाहे ईरान, इराक़ में सबसे मज़बूत खिलाड़ी के रूप में बाक़ी रहेगा। तेहरान बड़े संयम के साथ अपने आपको इराक़ के हर प्रकार के राजनैतिक प्रशासन से समन्वित करेगा और बग़दाद भी एेसा ही करेगा। यह काम पश्चिम की ओर से किसी भी प्रकार के एजेंडे और समय सीमा से दूर रहते हुए किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…