औराई भदोही-नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश एस जनपद भदोही की गुमशुदा बच्चों के प्रति संवेदनशीलता व उनकी बरामदगी की प्राथमिकता के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी औराई राम करन महोदय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औराई सुनील दत्त दुबे व उप निरीक्षक नागेश्वर शुक्ला की टीम ने करीब एक माह से गुमशुदा बच्चे को तलाश कर परिजनों को सौंप कर आने वाले सावन की खुशियां प्रदान की है। दिनांक 9 – 6-2018 को राम आशीष यादव निवासी नरउर खेतलपुर का 15 वर्षीय नाबालिक पुत्र शिवबालक यादव खमरिया बाजार के लिए निकला था घर न पहुचने पर पिता आशीष ने काफी खोजबीन किया। परन्तु न मिलने पर दिनांक 13 – 6 – 2018 को कोतवाली औराई में मु अ स 192 /2018 धारा 363 भा द वि के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अथक प्रयासों के बाद बच्चे के मलाड बम्बई में होने की जानकारी प्राप्त होने पर परिजनों को भेज कर बच्चे को सकुशल बरामद कर बाल कल्याण समिति के समझ प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…