Categories: International

यमन पर सऊदी गठबंधन के पाश्रिक हमले जारी कई आम नागरिक हताहत

आफ़ताब फारुकी, आदिल अहमद

यमन के पश्चिमी प्रांत हुदैदा के एक स्कूल पर सऊदी अरब ने पाश्विक हमला करके कम से कम तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है और तीन अन्य को घायल कर दिया है।

अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने सोमवार और मंगलवार को लगातार पश्चिमी यमन के हुदैदा प्रांत के दो इलाक़ों पर भीषण बमबारी की है। इस दौरान हुदैदा में स्थित ज़ुबैदा और अत्तहीता नामक क्षेत्रों में एक स्कूल और एक रेस्टोरेंट पर हमला करके तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया जबकि तीन अन्य इस हमले में घायल हुए हैं।

इस बीच प्राप्त समाचारों के मुताबिक़ यमनी सेना ने स्वयंसेवी बलों के साथ मिलकर यमन के पूर्वोत्तरी प्रांत अलजौफ़ के अलमतून, सफ़रुल हनाया और ख़ब्बुश्आब इलाक़ों में सऊदी गठबंधन सैनिकों के ख़िलाफ़ जवाबी कार्यवाही करते हुए कई सऊदी सैनिकों को मार मार गिराया है और कई क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

Adil Ahmad

Recent Posts