लखीमपुर खीरी // SSB तृतीय वाहिनी मुख्यालय पर बुधवार को वाहिनी की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में सेक्टर मुख्यालय तृतीय वाहिनी एवं ७०वी वाहिनी के जवानों तथा बल के अधिकारीगण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया ।
तृतीय वाहिनी में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ एस के सारंगी उपमहानिरीक्षक सेक्टर मुख्यालय लखीमपुर खीरी ने किया , उन्होंने जवानों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और उससे होने वाले महत्व के बारे में बताया । वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट एच के गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जान बचा सकता है । शिविर में करीब ६० से अधिक जवानों ने रक्तदान किया ।
शिविर का संचालन वाहिनी के चिकित्सा विभाग के सहायक उपनिरीक्षक चिकित्सा रविंद्र कुमार ने किया । शिविर में आए डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन केजीएमयू लखनऊ के डॉक्टर राघवेंद्र सिंह व उनकी टीम तथा अवंती संस्थान लखनऊ से आई महासचिव बिना कश्यप की भी सहभागिता रही उन्होंने जवानों का परीक्षण कर रक्त संग्रह किया और जवानों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए ।
रक्तदान शिविर में आशीष कुमार पांडेय एम बोजेन सिंह (उप कमांडेंट) अवनीश यादव नैंसी सिगला (सहायक कमांडेंट) सिहत जवान मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…