आदिल अहमद
रूसी अधिकारी अलैक्ज़ैंडर मारयासोव ने कहा है कि मास्को अपने साथियों का सौदा नहीं करता है। इस्राईली प्रधान मंत्री नेतनयाहू की मास्को यात्रा के कुछ ही दिन बाद और रूसी व अमरीकी राष्ट्राध्यक्षों की मुलाक़ात से ठीक पहले तेहरान में रूस के पूर्व राजदूत का यह बयान बहुत अहम समझा जा रहा है।
ग़ौरतलब है कि सीरिया में राष्ट्रपति बशार असद की सरकार को गिराने के लिए इस्राईल, अमरीका और उनके अरब सहयोगी देशों ने एड़ी चोटी का ज़ोर लगा लिया, लेकिन वे बशार असद को सत्ता से नहीं हटा सके। सीरिया में आतंकवादी गुटों को इस्राईल और पश्चिमी देशों का भरपूर समर्थन हासिल रहा, लेकिन असद ने अपने सहयोगियों हिज़्बुल्लाह, ईरान और रूस के समर्थन से आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में शानदार जीत दर्ज की।
सीरिया में आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरियाई सरकार से सहयोग करने वाले ईरान और हिज़्बुल्लाह अब इस्राईल को अपने अवैध अस्तित्व के लिए ख़तरा लग रहे हैं, इसीलिए इस्राईली प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू दौड़ दौड़कर मास्को पहुंच रहे हैं और सीरिया से ईरान को निकालने के लिए रूस से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…