अमरीका के राष्ट्रपति के ब्रिटेन के दौरे के ख़िलाफ़ जन प्रदर्शनों का क्रम निरंतर जारी है। रोएटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार स्काॅटलैंड में अमरीकी राष्ट्रपति के आगमन के साथ ही इस क्षेत्र के हज़ारों लोगों ने सड़क पर निकल कर प्रदर्शन किए और ट्रम्प के दौरे का विरोध किया। इससे पहले लंदन में भी ट्रम्प के दौरे का भारी विरोध हुआ था और प्रदर्शनकारियों ने बेबी ट्रम्प का एक विशाल ग़ुब्बारा हवा में उड़ा कर अपना विरोध दर्शाया था। लंदन के प्रदर्शन में हज़ारों लोगों ने यहां ट्रम्प का स्वागत नहीं है जैसे नारे भी लगाए थे।
सोशल मीडिया पर भी ट्रम्प के ब्रिटेन के दौरे का विरोध हो रहा है और ट्वीर पर इस संबंध में कई हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि ट्रम्प के लंदन के दौरे के अवसर पर इस देश के इतिहास का सबसे बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…