जालौन । सफाई कर्मचारी सड़क की सफाई के दौरान निकलने वाले कचरें को नाली में कदापि न डाले। बार बार हिदायत के बाद भी कर्मचारी नहीं मान रहे हैं। ऐसे एक दर्जन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है तथा आगे भी जारी रहेगी यह निर्देश सफाई निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने सफाई नायकों को दिए।
सफाई निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने गुरुवार को अपरान्ह सफाई नायकों के साथ बैठक की तथा निर्देश दिए कि सब्जी मंडी में फल व सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दे कि वह अपना अपना कूड़ा दान रखे तथा सड़े गले फल व सब्जी को कूड़ेदान में ही डाले। अगर कोई दुकानदार सड़क पर कूड़ा डालेगा तो उसके खिलाफ पहले अर्थ दंड लगाया जायेगा। बाजार को हर हाल में साफ सुथरा रखा जायेगा। सफाई निरीक्षक ने स्वीकार किया कि इस वर्ष नालों की सफाई समय से नहीं हो पाई है। 15 जून तक का समय था नालों की सफाई होनी चाहिए थी। फिर भी प्रयास किया जा रहा है कि गंदे नालों की सफाई की जा रही है। सफाई निरीक्षक ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह सफाई के समय सिर्फ सफाई करें अगर इस दौरान को निरीक्षण के दौरान बैठा मिला तो कार्यवाही की जाएगी। सफाई नायक रामदास, रामकुमार, सन्तोष कुमार, रामप्रकाश भागीरथ, रामबाबू समेत सभी नायक उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…