जालौन के डकोर में जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर द्वारा डकोर विकासखंड में संचालित फर्जी विद्यालयों की खोजबीन करने व उन पर कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिये गठित की गयी तीन सदस्यीय टीम ने भ्रमण कर दो फर्जी विद्यालयों को खोज निकाला जिसमें एक विद्यालय एट व दूसरा विद्यालय ग्राम हरदोई गूजर में मिला है। टीम ने दोनों विद्यालयों को नोटिस जारी कर उनकी बाहरी दीवारों पर ‘‘फर्जी विद्यालय’’ काले अक्षरों में अंकित कराकर उसकी आख्या जिलाधिकारी कार्यालय भेजी है।
उल्लेखनीय हो कि जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने डकोर विकास खंड क्षेत्र में लंबे समय से संचालित फर्जी विद्यालयों पर कार्यवाही के लिये तीन सदस्यीय टीम गठित की गयी थी जिसमें सदर तहसीलदार बृजेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज डकोर अखिलेश त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुशवाहा व एनपीआरसी खरूया रवीन्द्र शाक्यवार, एनपीआरसी करमेर ताहिर खां ने संयुक्त रूप से हरदोई गूजर गांव में संचालित हाईट्स पब्लिक स्कूल व कस्बा एट में संचालित पायनियर स्कूल फर्जी तरीके से संचालित मिला जिस पर टीम ने दोनों फर्जी विद्यालयों को नोटिस जारी कर विद्यालय की दीवारों पर ‘‘फर्जी स्कूल’’ काले अक्षरों में लिखवाया गया। उक्त मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने पत्रांक मैमो 2018-19 दिनांक 5 जुलाई अंकित कर जिलाधिकारी व बीएसए कार्यालय को आख्या प्रेषित की है। उक्त कार्यवाही से फर्जी तरीके से संचालित विद्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…