जालौन । विकास खण्ड के ग्राम पजूना में जाकर सीडीओ ने ओडीएफ की प्रगति को देखा तथा लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया तथा आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया जिसमें सब कुछ ठीक मिला।
गुरुवार की दोपहर को सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने ग्राम पजूना में खुले में शौच मुक्त अभियान की हकीकत देखी तो गांव में 65 परिवार निवास करते हैं जिसमें 20 परिवारों ने स्वयं शौचालयों का निर्माण करा लिया है जबकि 35 परिवारों ने सरकारी सहायता से शौचालयों का निर्माण करा लिया है। 5 शौचालयों में गांव में निर्माण चल रहा है जबकि 5 परिवारों ने अभी तक शौचालयों का काम तक शुरू नहीं किया है। सीडीओ ने इन 5 परिवारों के मुखियाओं को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। ओडीएफ की समीक्षा के बाद सीडीओ ने गांव में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें 50 बच्चे उपस्थित मिले। सभी बच्चों तथा 4 गर्भवती महिला तथा 4 धात्री महिलाओं व विद्यालय न जाने वाली एक किशोरी को पुष्टाहार वितरित किया गया है। सी डी ओ ने पुष्टाहार वितरण की जानकारी ली केन्द्र संचालन के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की जिस पर ग्रामीणों ने कोई शिकायत नहीं की जिस पर उन्होंने आंगनबाड़ी अनीता को और बेहतर कार्य करने की सलाह दी। इस मौके पर बीडीओ लोकनाथ राजपूत, सीडीपीओ अंकिता वर्मा, एडीओ पंचायत रमाशंकर प्रजापति, सचिव पवन सोनी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…