गाजियाबाद / लोनी ट्रोनिका सिटी में बहुत ही सक्रिय समाजिक संगठन खिदमत ए अवाम युवा समिति ने मालिक और वर्कर के बीच करीब एक महीने से चल रहे विवाद को कल सुलझा दिया है। अर्जुन नाम का एक व्यक्ति जो ट्रोनिका सिटी स्थिति F – 85 कम्पनी में काम करता था। उसका पैसो के लेनदेन को लेकर कम्पनी मालिक से विवाद हो गया था।इस बीच अर्जुन खिदमत ए अवाम के लेबर विभाग के महासचिव देवेंद्र के पास पहुँचा और सारा मामला बताया। इसके बाद देवेंद्र ने लेबर विभाग के अध्यक्ष रिंकू को मामले से अवगत कराया और साथ मे लेकर अर्जुन की कम्पनी पहुंचे। जहां दोनो पक्षों की बात सुनी और हिसाब चेक कराकर मामला निपटा दिया गया।इस मौके पर अर्जुन ने कहा कि आज से मैं खिदमत ए अवाम युवा समिति के साथ हूँ और लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए भी प्रेरित करूंगा।मौके पर मौजूद देवेंद्र ने कहा कि बड़ी खुशी मिलती है जब हम मजदूर लोगों मदद करते हैं और आगे भी अवाम की इसी तरह से मदद करते रहेंगे।मोके पर मौजूद लेबर विभाग अध्यक्ष रिंकू , उपाध्यक्ष फैजान , महासचिव देवेंद्र ,कोषाध्यक्ष यूसुफ ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जान मोहम्मद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…