विनय याज्ञिक
जालौन । विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में शुमार ग्राम पंचायत बंगरा में ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिये 25 वर्ष पूर्व पेयजल आपूर्ति के लिये नलकूप की बोरिंग के साथ ही गांव में पानी का टंकी का निर्माण कराया गया था। लेकिन आज उक्त टंकी गांव के ग्रामीणों की प्यास बुझाने में नाकाफी साबित हो रही है। सबसे ज्यादा भीड़भाड़ बाले बस स्टैंड ऐरिया में तो आज तक जलापूर्ति के लिये पाइप लाइन तक नहीं बिछायी गयी जिससे राहगीर हमेशा पानी के लिये इधर उधर भटकते देखे जाते हैं।
नदीगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत बंगरा में पेयजल का संकट नया नहीं है। बताया जाता है कि पूरे गांव में तीन हजार के लगभग कनेक्शन है। तो बस स्टैंड का ऐरिया जलापूर्ति के लिये आज भी अछूता है। जबकि वहां से प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना जाना होता रहता है। वहां के दुकानदार जहां हैंडपंपों के सहारे अपनी पानी की जरूरत पूरे करते है। इतना ही नहीं गांव में दर्जन भर से ज्यादा स्थानों पर जलापूर्ति लाइन में लीकेज होने से जिन लोगांे के यहां कनेक्शन है वह भी दूषित पानी का उपयोग करने को विवश हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में टंकी पर प्रेमसिंह नाम का कर्मी संविदा पर तैनात है तो नलकूप को आपरेटर करने के लिये गांव के ही युवक की तैनाती है जो ठेकेदार के रहमो करम पर नौकरी कर रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते गांव में जगह-जगह लाइन लीकेज ठीक न कराये गये तो सभी ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने को विवश होंगे। वहीं बस स्टैंड ऐरिया में भी पाइप लाइन का विस्तार कराने की मांग भी जिलाधिकारी से की है ताकि प्रतिदिन हजारों यात्रियों व दुकानदारों को पानी के संकट से निजात दिलायी जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…