कानपुर-साहेब कहने को तो सरकार से लेकर जल विभाग और सामाजिक संस्थाएं ये सन्देश देती है कि जल ही जीवन है जल को बर्बाद न करें जिसके लिये सरकार द्वारा जागरूकता अभियान व विज्ञापन भी किया जाता है जहां तक ये भी कहा जाता है कि किसी के द्वारा अगर जल बर्बाद किया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जायेगी। लेकिन साहेब जब एक नाज़ारा हमने चंद्रिका देवी चौराहे से हलीम चौराहे तक तक देखा तो हम कन्फ्यूज़ हो गये अब आखिर कानूनी कार्यवाही किसपर होगी रोड जगह-जगह धंसी हुई है और पाइन लाइने फ़टी हुई हैं और इतनी ज्यादा तायदात में जल बर्बाद हो रहा जिसको मापना शायद मुश्किल है! खैर साहेब ये तो एक निंदनीय विषय है ही
लेकिन इसके साथ-साथ चिंता का एक और विषय भी है की हम जिस रोड की बात कर रहे है उस रोड पर प्राइमरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक विद्यालय है और इसी रोड से नन्हे-मुन्ने मासूम छात्र-छात्राएं रिक्शे से विद्यालय आते जाते हैं! साहेब अब प्रश्न ये उठता है की बच्चो के विद्यालय आते या जाते वक्त रिक्शा व गाड़ी रोड में धस जाए या पलट जाए और इश्वर न करे कोई अप्रिय घटना घटित हो जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा!
वैसे आप सभी को जानकारी हेतु बता दूँ की रोड धसने की और पाइप लाइन फटने की समस्सया लगभग एक वर्ष से लगातार हो रही है विगत महीनों पहले ठीक हलीम कालेज चौराहे पर चलती हुई कार धंस गई थी जिसको राह चलते लोगों ने चालक सहित कार को बाहर निकाल लिया था जिसमे कार चालक को मामूली चोटे भी आ गई थी! इस घटना को कुछ दिन बीते ही थे की अचानक हलीम चौराहे पर फिर एक बार पाइप लाइन फट गई मानो जैसे बाड़ सी आ गई हो!
अब देखना ये है की इस पुरे प्रकरण पर कानपुर जिलाधिकारी कोई कार्यवाही करते है या फिर होगी कोई अप्रिय घटना
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…