पलिया कलां खीरी। पहाड़ो पर हो रही तेज बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसने लोगों की धड़कनों को बढ़ा दिया है और शारदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है ।फिलहाल हालात अभी काबू में नजर आ रहें हैं परंतु फिर भी बाढ़ का पानी नदी के समीप के गावों और रास्तों में घुस गया है जिससे जन जीवन पूरी तरह अस्त वयस्त हो गया है और लोग अपने अपने सामान सहित ऊंचे स्थानों पर जाने को मजबूर हो गये हैं ।
नदी की कटान से ग्रामीण हो रहे परेशान=
आप को बता दें कि हर वर्ष होने वाले नदी के कटान से लोग काफी परेशान हो चुकें है जिसके चलते लोग कटान से परेशान होकर पलायन करने को मजबूर हो रहें है हर वर्ष न जाने कितने एकड़ जमीने नदी में समा जातीं हैं, लोग भुखमरी के कगार पर आ जाते हैं और वह लोग खाना बदोश की जिंदगी जीने पर मजबूर हो रहें हैं ।
आखिर कब तक सही जायेगी बाढ की वीनाश लीला=
हर ग्रामीण यह सोचने पर मजबूर हो रहा है कि आखिर कब तक हम इस बाढ की विनाश लीला को झेलते रहेगें आखिर कब ऐसा दिन आयेगा जो हम इस मुश्किलों भरे जीवन से निजात पायेगें । यह उन ग्रामीणों की सोच है जो हर वर्ष बाढ़ की विनास लीला झेल रहें हैं ।ग्रामीण शासन प्रशासन के साथ खुद भी अपनी तरफ से कटान रोकने का काफी प्रयास करते हैं लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाते।परंतु देखा जाये तो इसमें सरकारी अमला गर पूरी निष्ठा के साथ अपना काम करें तो शायद कामयाबी मिल सकती थी।
हर बार होती है बाढ़ की रोकथाम की केवल खानापूर्ति
हर बार सिंचाई खण्ड लाखों रुपया बेवजह पानी में बहा देती है परंतु काम कितना होता है यह तो सभी जानते हैं ।एक प्रश्न यह भी उठता है कि हर बार जब वर्षा श्रतु का समय आता है तब ही क्यों शासन प्रशासन बाढ की रोकथाम के लिये आगे आता है इससे पहले क्यों नहीं ? क्या बाढ़ की विनाश लीला का इंतजार किया जाता है ।फिलहाल जो भी रहता हो पर यह सब होना उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…