गाजियाबाद / मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगरपालिका चैयरमैन रंजीता धामा एवं पूर्व चैयरमेन मनोज धामा ने विभिन्न कार्यक्रमों मे भाग लिया। सर्वप्रथम तहसील दिवस मे बैहटा रोड पर स्थित नहर को पक्का कराने एवं नहर के सौन्दर्यकरण के लिये जिलाधिकारी गाजियाबाद रितू माहेश्वरी को ज्ञापन दिया।
इसके बाद पुस्ता चौकी स्थित कारवां बैकंट हाल मे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अनतर्गत निकाय स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजन में चयनित 11 जोडों के विवाह संस्कार में आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पूर्व चैयरमेन मनोज धामा ने सभी वैवाहिक जोडों को उनके वैवाहिक जीवन के लिये आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।इन सभी कार्यक्रमों के अवसर पर जिलाधिकारी गाजियाबाद रितु माहेश्वरी , मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन , लोनी एसडीएम सत्येन्द्र कुमार , लोनी नगरपालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता , व्यापार मंडल के अध्यक्ष रतन भाटी , समाजसेवी मुरारीलाल लौहरा , तप्सी बाबू , प्रीति अग्रवाल , नायब तहसीलदार ऊषा सिंह , सभासद निशा ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…