उमेश गुप्ता
बलिया : बिल्थरा रोड पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने आजमगढ़ में पीएम के कार्यक्रम को पूरी तरह से विफल बताते हुए कहा कि सपा के गढ़ में पीएम कितने ही कार्यक्रम कर अपना पूरा जोर लगा लें ¨कतु भाजपा की डूबती नैय्या 2019 में पार नहीं होने वाली है। 2019 में देश में महागठबंधन की ही सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा है कि पीएम के पास अपनी कोई बड़ी उपलब्धि तो नहीं इसलिए सपा के परियोजना का दूसरी बार फर्जी तरीके से शिलान्यास करने की जिद पूरी कर रहे है। इसलिए आजमगढ़ में सरकारी खर्चे में सफाईकर्मी, शौचालय लाभार्थी, शिक्षकों व सरकारी कर्मचारियों की भीड़ इकट्ठा किया गया। जो उनकी विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है। वे बिल्थरारोड में पत्रकारों से मुखातिब थे। कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 22 सितंबर 2016 को ही उक्त पूर्वांचल एक्सप्रेस वे परियोजना का शिलान्यास कर दिया था और परियोजना से सटे विभिन्न जनपदों के करीब 70 फीसदी भू-स्वामियों से समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनाने हेतु एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। जिसका गलत आंकड़ा भाजपा द्वारा रखकर परियोजना का नाम बदलकर चुनावी लाभ लेने हेतु शिलान्यास किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…