Categories: GaziabadNational

पार्क के सौंदर्यकरण के लिए क्षेत्रवासी बैठे धरने पर की नारेबाजी

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी डीएलएफ अंकुर विहार कालोनी स्थित डी-ब्लाक में एकमात्र रामलीला पार्क के सोंर्दयकर्ण को लेकर कालोनीवासी ने दो दिवस अनशन पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने रैली निकाल कर अनशन की शुरूआत की।

डी-ब्लाक पार्क सर्किल ऐसोसिएसन के नेतृत्व में दर्जनों कालोनीवासी डीएलएफ अंकुर विहार कालोनी स्थित रामलीला पार्क के सोंदर्यकरण को लेकर 2 दिवस आंशिक अनशम पर बेठ गए। एसोसिएसन के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने बताया कि अंकुर विहार कालोनी में यह एकमात्र पार्क है। जिसका विकास अभी तक नहीं हुआ है। बारिश के दोरान पार्क में पानी भर जाता है। पार्क के सोदंर्यकरण को लेकर डीएम, ईओ समेत जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर अवगत करा चुके है। लेकिन किसी भी अधिकारी और जनप्रतिनिधी ने इस समस्या का समाधान नहीं किया। प्रशासन की आखें खोलने के लिए कालोनी के लोग 2 दिवस आशिंक अनशन पर बैठ गए है। कालोनी वासियों ने सुबह करीब 9 बजे रेली निकाल कर लोगों को अनशन पर बेठने के लिए जागरूक किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts