गाजियाबाद / लोनी लिंग परीक्षण की सूचना पर स्वास्थय विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ देर शाम कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने अल्ट्रासांउड मशीन, दस्तावेज जब्त कर तीन युवको को गिरफ्तार किया है। स्वास्थय विभाग की टीम की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामलें की जांच मे जुट गई है।
लिंग परीक्षण किये जाने की सूचना पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हरियाणा व गाजियाबाद स्वास्थय विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कोतवाली क्षेत्र की महल कालोनी स्थित एक निजी चिकित्सालय पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन व अन्य दस्तावेज जांच के लिये जब्त कर शेलेन्द्र सिंह निवासी किरोड़ी अमन विहार दिल्ली, गोल्ड़ी निवासी मोदीनपुर व नरपत निवासी सुल्तानपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया है।
तलाशी लेने पर इनके कब्जे से तेरह हजार रूपये बरामद हुए है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पांडे ने बताया कि इस मामलें में स्वास्थय विभाग की टीम नें जिलाधिकारी को सूचना देंकर तीन नामजद सहित दो अज्ञात के विरूद्व शिकायत दर्ज कराई है। तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…