सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी कबूल नगर कालोनी से दो दिन से लापता हुआ ई रिक्शा चालक कोतवाली क्षेत्र के नवनिर्मित फलाईओवर पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उन्हे उपचार के लिए लोनी सामूदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया है।
कबूल नगर निवासी राकेश पत्नी मीना के साथ रहता है और ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उनकी पत्नी मीना के मुताबिक राकेश गुरूवार को रोजाना की तरह ई रिकशा लेकर घर से आया था। रात में काफी देर तक घर न आने पर पत्नी मीना ने उनकी काफी तलाश की। लेकिन उनका काई पता नही चल सका। शनिवार को कालोनी के कुछ लोग उन्हे ढुढते हुए बंथला फलाईओवर से गाजियाबाद जा रहे थे। जहां उन्होने राकेश को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। लोगो ने घटना की सूचना पुलिस व उनकी पत्नी को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने उन्हे उपचार के लिए लोनी सामूदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया। होश आने पर राकेश ने बताया कि जौहरीपुर सत्यम सिनेमा के निकट से दो लोग उसे बंथला लाये थे। जहां उन लोगो ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसे आज होश आया है। दोनो बदमाश उसकी ई रिक्शा लूट कर फरार हो गये। सीओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पिड़ित के परिजनो ने इस मामलें में कोई तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…