गाजियाबाद / लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिली है। जहां एक तरफ बिजली विभाग बिल वसूली को लेकर अलग अलग नायाब तरीके निकाल कर ला रहा है। लेकिन दूसरी तरफ बिजली विभाग की लापरवाही से जनता कम परेशान नही दिख रही है। करीब 15 दिन में लोनी में अकेले ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में करीब दर्जन भर हादसे हो चुके है। जिनमे कई गाय ,बैल आदि पशु बिजली विभाग की बलि चढ़ चुके है और कई बच्चे व लोग करंट की चपेट में आकर बिस्तर पकड़ चुके है। जिसका कारण सम्पूर्ण क्षेत्र में जर्जर तार व देखरेख की अव्यवस्था मानी जा रही है।
दो दिन पहले भी पूजा कॉलोनी में करंट से गाय की हुई थी मौत
6 जुलाई को हुए हादसे में मासूम बच्ची को गंवाना पड़ा अपना हाथ
बिजली विभाग से आक्रोशित है क्षेत्रीय जनता
बिजली विभाग से क्षेत्रीय जनता काफी परेशान दिख रही है ।जिनका कहना है कि बिजली विभाग ने हर कॉलोनी में अवैध वसूली के लिये दर्जनो प्राइवेट युवक छोड़ रखे है।जो बिजली चोरी के नाम वीडियो बनाकर डराते है और गरीबो से जमकर अवैध वसूली करते है। आरोप है कि अगर एसडीओ जेपी सिंह से शिकायत करो तो वे लोगो से सही से बात भी नही करते। आरोप है कि सुविधा के नाम पर कुछ नही ,सभी जगह तार कई कई जगह से जर्जर हालत में है। कई जगह तो एलटी के तार टूटने के बाद उल्टे सीधे बांधकर लटका रखे है।जिनका कोई यकीन नही कब टूटकर किसके सिर पर टूटकर गिर जाये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…