Categories: GaziabadNationalUP

एक और छत गिरने से ग्रह स्वामी घायल. हो सकता था बड़ा हादसा

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी क्षेत्र में थम-थम कर लगातार हो रही बारिश का कहर शनिवार प्रातः सरस्वती विहार स्थित एक मकान पर टूट पड़ा। अचानक गिरी मकान की छत के नीचे सो रहा पूरा परिवार उसके नीचे दब गया। शोरगुल की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने सभी को मलवे के नीचे से बाहर निकाला जिन्हें हल्की फुल्की चोटें आई हैं।

एक निजी कंपनी में काम करने वाला राजेश पुत्र मंसाराम लोनी की सरस्वती विहार कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार प्रातः लगभग 4:30 बजे अचानक घर की छत भरभराकर नीचे आ गिरी और वहां सो रहे राजेश उसकी पत्नी व तीन बच्चे मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर वहां दौड़कर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें मलबे के नीचे से बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि किसी की जान का नुकसान नहीं हो सका। हालांकि परिवार के सभी सदस्यों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। पीड़ित ने छत गिर जाने से अपना हजारों रुपए का सामान नष्ट हो जाने की बात कही है। खबर लिखे जाने तक कोई भी संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts