Categories: Crime

चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइक चोर गिरफ्तार, हथियार बरामद

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी थाना बॉर्डर पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान 2 नंबर बस स्टैंड के निकट से अलग-अलग दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है।

थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी ने बताया कि अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाए जाने के मद्देनजर क्षेत्र में जारी पुलिस गश्त के दौरान शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे पुलिस ने दो नंबर बस स्टैंड के निकट से संदिग्ध रूप से घूम रहे दो बाइक सवार युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद हुआ। जबकि उनके पास मिली दोनों मोटरसाइकिल भी चोरी की पाई गई। पकड़े गए युवकों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपने नाम सुफियान पुत्र रियाजुद्दीन निवासी राशिद अली गेट, लोनी व मोहम्मद सलमान पुत्र सलीम निवासी अल्वी नगर, लोनी बताया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts