गाजियाबाद / बरसात के कारण क्षेत्र में मकानों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। नगरपालिका क्षेत्र की निशांत कॉलोनी में एक और मकान का छज्जा गिरने से एक 22 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनेक पाल सिंह नगरपालिका क्षेत्र की निशांत कॉलोनी में 50 वर्ग गज के प्लॉट पर अपना मकान बनाकर रहता है। रविवार सुबह 9 बजे जब उनकी लड़की आरती (22) घर के छज्जे पर बने शोचालय में शोच कर रही थी, तो अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया। छज्जे के मलबे में दबने से आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। छज्जा गिरने से घर के बाहर स्थित बिजली का खम्बा भी टूट गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान गली में कोई नहीं था वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। उसके बाद बिजली विभाग को भी कॉलोनी वासियों ने सूचना दी। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई सुचारू करने का काम शुरू किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…