गाजियाबाद / लोनी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो मोटर साइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोटसाइकिल व लूट की एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कोतवाली थाना प्रभारी उमेश पांडेय पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चल रहे थे। तभी उन्हे मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की मोटर साइकिल के साथ निठौरा गांव की तरफ से आ रहे है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को करीब 10 बजे निठौरा रोड़ पर पीर के पास चोरी की बाइक के साथ धर-दबोचा। पुलिस पुछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम शमीम पुत्र शहीद निवासी पुनीत इन्क्लेव पूजा कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी व अनवर पुत्र असरफ निवासी अशोक विहार कॉलोनी थाना लोनी बताया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कावेरी सिटी में बने नवनिर्मित मकान से चोरी की दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…