Categories: Politics

कम्युनिष्ट कार्यकर्ताओ की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

अखिलेश

गोरखपुर. महाराजगंज के निचलौल तहसील ग्राम सभा सोहागी बरवा में कम्युनिस्ट पार्टी का अपनी मांगो को लेकर चल रहा भूख हड़ताल का कार्यक्रम आज तीसरे दिन भी जारी रहा. ज्ञात हो की भाकपा का अनिशचित कालिन भुख हडताल ग्राम सभा सोहगी बरवां(मुजा टोला) तहसील निचलौल जिला महराजगंज में चल रहा है जहा भूख हड़ताल पर  पर कामरेड रामा कान्त भारती एव कामरेड छागूर बैठे है.

इस अवसर पर  सहायक मंत्री कामरेड सूनील निसाद ने कहा की भाजपा की जो राज्य और केन्द्र मे सरकार है नकारात्मक काम कर रही है और जगह जगह मजदुरो किसानो की जमीनो एव उनकी अधिकारो को लूटा जा रहा है

भूख हड़ताल पर बैठे कम्युनिष्ट पार्टी कार्यकर्ताओ की माँग है कि  

1 ग्राम सभा सोहगी बरवां मे अबिलम्ब चकबन्दी करायी जाय
2-ग्राम सभा सोहगी बरवां (मुजा टोला) मे 80 वर्षो से बसे ग्रामीणो को उक्त भूमि का मालिकाना हक दिया जाय !!

आज इस क्रम में समर्थन मे भाकपा के जिला सहायक मंत्री कामरेड अमजद शाह एव कामरेड सुबाष यादव कामरेड सुनील निषाद सेमूल अन्सारी बूधही निषाद आदि लोग भी थे.

pnn24.in

Recent Posts