फर्रुखाबाद:जिले में नबंगतुक पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में हुई शानदार पुलिसिंग ने अपराधियों के हौसलों को अब पस्त कर दिया है । दिन पर दिन हो रही अपराधियों की धड़ पकड़ से आम जनता ने राहत की सांस ली है । जिस क्रम में बीती शाम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 9 बाइकों को बरामद किया है| आरोपी चोरी के शातिर अपराधी बताये जा रहे है|
पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष कंपिल महेंद्र त्रिपाठी बरखेडा नहर के निकट बाइकों का चेकिंग अभियान चला रहे थे| उसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सबार होकर तीन लोग आये| पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह देखकर भागने लगे| जब पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी|
पुलिस ने आरोपी युसुफ की निशान देही पर उसके घर से तीन बाइकें बरामद की| गुड्डू निवासी खजुन्ना के घर से 5 बाइकें वही आरोपी अंकित पुत्र विष्णु दयाल निवासी पुरौरी कंपिल, शिवपाल पुत्र जयवीर निवासी खजुन्ना हरिओम पुत्र नेत्रपाल निवासी गंजदुंडवारा कासगंज को गिरफ्तार किया| सीओ मोहम्मदाबाद अखिलेश राय आदि मौजूद रहे|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…