Categories: MauUP

अनियंत्रित बाइक पलटने से दो घायल

संजय ठाकुर

मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन बेल्थरा रोड मार्ग के रौज़ा के समीप बुधवार की दोपहर अनियंत्रित वाईक के पलटने से दो लोग गम्भीर रूप से घायल होगये उपस्थित लोगों ने 108 न0 एम्बुलेंस कि सहायता से दोनो को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फ़तह पुर मंडाव में भर्ती कराया

जानकारी के अनुसार लधुवाई निवासी सुनिल पुत्र राम लाल 28 वर्ष व शिव कुमार पुत्र गोवर्धन 25 वर्ष एक ही वाईक पर सवार हो कर मधुबन से अपने घर जारहे थे कि ज्यो ही रौज़ा के समीप पहुचे कि अनियंत्रित होकर पलट गए उपस्थित लोगों ने दोनों को अधमरा स्थिति में 108 न0 एम्बुलेंस कि सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फ़तह पुर मंडाव में भर्ती कराया जहा दोनो कि स्थिति गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

pnn24.in

Recent Posts