संजय ठाकुर
मधुबन/मऊ। विजली विभाग के संवेदनहीनता के चलते बनियाबान तिराहे पर 10 दिनो के अन्दर हाई टेन्सन तार के तीन बार टुटने के चलते तीसरी बार इसके सम्पर्क में आने के कारण मंगलवार तडके एक गाय मर गयी | तदोपरांत मौके पर विजली विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियो द्वारा विद्युत बहाल कराने के लिए पहल तक नही किये जाने से नगर पंचायत वासियो के समक्ष पेय जल संकट के साथ गर्मी के कारण हाहाकार मचा हुआ था | जिससे क्षुब्ध नगर पंचायत वासियो ने वुधवार को बनियाबान तिराहे पर जाम लगाते हुए विजली विभाग के खिलाफ जम कर नारे बाजी किये
बार बार टुट रहे तार तथा दुर्घटनाओ को रोकने के लिए तार के निचे एक महीने में जाली लगाने की मांग कर रहे थे | एक घन्टे तक चले जाम के कारण वाहनो की लम्बी लम्बी कतारे लग गयी जिससे यात्रीयो को दिक्कतो का सामना करना पडा | जाम की सूचना पाकर मौके पर अवर अभियन्ता राजेश कुमार के साथ पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मध्यदेशिया ने जाम कर रहे लोगो को समझा बुझा कर शान्त कराते हुए जाम समाप्त कराया | इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वृजेश जायसवाल ,अखिलेश सिंह राठौर ,सुनील वौध, परवीन्द मल्ल ,आलोक मल्ल ,महेन्द्र कुमार ,नसीम अहमद ,अश्वनी राजभर आदि रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…