पूरनपुर-पीलीभीत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूति महिला ने मेंढक की शक्ल वाले नवजात शिशु को जन्म दिया। इस अद्भुत बच्चे को देखने के लिए सीएचसी में लोगों का तांता लगा रहा।
पुलिस चौकी घुँघचिहाई क्षेत्र के गांव पुन्नापुर लुटिहाई की रहने वाली एक महिला ने तीसरे बच्चे के रूप में एक मेंढक की शक्ल वाले शिशु को जन्म दिया तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि यह नवजात शिशु गर्भ में ही मर चुका था जिसका प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में हुआ। प्रसूति महिला ज्योति देवी पत्नी मनीष कुमार को जहां बच्चे के मरने का गम था वहीं इस मेंढक की शक्ल वाले अद्भुत बच्चे को देख कर हैरान हो रही थी।
महिला के पति मनीष कुमार ने बताया कि लगातार हेल्थ चेकअप के दौरान ऐसी कोई बात उन्हें चिकित्सकों द्वारा नहीं बताई गई और वो खुद हैरान है कि उनकी पत्नी ने यह किस तरह के नवजात शिशु को जन्म दिया है। अस्पताल में इस तरह के नवजात शिशु का जन्म होने की खबर आग की तरह फैल गई और सैकड़ों लोग महिला वार्ड में इस बच्चे को निहारने पहुंचे। इस बच्चे को देखकर लोग जहां हैरान थे वही स्थानीय चिकित्सक कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल पूरनपुर में इस तरह का यह पहला और अद्भुत शिशु बताया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…