Categories: Crime

सुल्तानपुर – कंस और रावण भी शर्म करेगा निर्लज्ज तेरी हरकत पर, 7 साल की मासूम तुझे कहती थी मामा और तूने उसके साथ किया दुष्कर्म

हरिशंकर सोनी

सुलतानपुर (कादीपुर) – अरे पापी तुझको तनिक भी लाज नहीं आई. ये गाव उस मासूम का ननिहाल है. उस रिश्ते से तुझे वो मासूम मामा कहकर पुकारती होगी. तू पापी कम से कम उस शब्द की लाज रख लेता. अरे राक्षस पापी तुझको ज़रा भी लाज नहीं आई कि तू जिस मासूम के साथ कुकर्म कर रहा है उसकी उम्र मात्र 7 साल है. पापी तेरी इस करतूत को देख कर आज कंस भी शर्मा गया होगा, रावण को भी लाज आ गई होगी. श्रृष्टि के हर शैतान और राक्षस ने भी तुरे ऊपर लानत भेजी होगी.

मामला सूलतानपुर जनपद के लम्भुआ तहसील का है जहा विद्यालय से लौट रही बच्ची को एक हैवान ने अपनी हवस का शिकार बना लिया. बच्ची एक निजी विद्यालय में कक्षा 2 में पढ़ती है. आज वह स्कूल से वापस घर जा रही इसी दौरान गॉव के ही एक युवक रविन्द्र ने बच्ची को साईकिल पर बैठाकर जंगल मे ले जाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला और बेहोशी के हालात में उसको वही छोड़ के चला गया. वह मासूम बच्ची किसी तरह रोती बिलखती अपने घर ( ननिहाल) पहुची तथा परिजनो को अपने साथ हुयी घटना को अवगत कराया. लड़की के नाना की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी के लिये दबिश देना शुरू कर दिया है.

पीडिता अपने ननिहाल मे रहकर पढ़ाई कर रही है दोपहर मे छुट्टी होने के बाद स्कूल के रास्ते मे ही सैतापुर सराय निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र रामबरन ने बीच रास्ते मे अपनी साईकिल पर बैठाकर जंगल मे ले जाकर दुराचार किया लम्भुआ कोतवाल आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस गिरफ्तारी के लिये दबिस दे रही है और इस प्रकरण मे कड़ी से कड़ी कारवाई करेगे

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts