कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : उत्कर्ष सिंह के शानदार खेल (तीन गोल) के बलबूते एजीयूपी ने सेंट जोसेफ कालेज पर 7-0 की एकतरफा जीत के साथ ख्वाजा जावेद अख्तर मेमोरियल अंतर कार्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैच में एजीयूपी के उत्कर्ष सिंह ने पहले हॉफ में सातवें मिनट गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 19वें मिनट में अताउल्ला और 21 मिनट में सूरज ने गोल करके एजीयूपी को 3-0 से आगे कर दिया। 54वें मिनट में शहनाज खालिद ने एकल प्रयास से टीम के लिए चौथा गोल किया। उत्कर्ष सिंह ने 58वें और 62वें मिनट में गोल करके एजीयूपी को 6-0 से आगे कर दिया। मैच खत्म होने से दो मिनट पहले सूरज यादव के गोल करके एजीयूपी को 7-0 की भारी जीत दिला दी। कोच शादाब रजा ने बताया कि टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है।
मैच के मुख्य अतिथि एनआइएस फुटबाल प्रशिक्षक डॉ. भाष्कर शुक्ल ने उत्कर्ष सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। सोमवार को एप्पल बाइट और कादिर बख्श स्वीट्स के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…