सुल्तानपुर. शौच क्रिया कर रहे युवक पर अचानक दीवाल गिरने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । जिससे गांव में कोहराम मचा हुआ है । इस घटना ने “हिल्ले बहाने मौत” की कहावत को यथार्थ साबित किया है । यह घटना कोतवाली कादीपुर अन्तर्गत सुबेदार पुरवा की है जहां उक्त गांव का युवक सुनील उपाध्याय उम्र 26 वर्ष पुत्र शम्भूनाथ उपाध्याय देर शाम आबादी से थोड़ी दूर खेत में बनी चहर दिवारी के निकट शौच क्रिया के लिए बैठा था कि अचानक उसके उपर चहर दिवारी का दीवाल गिर पड़ा जिसमे उसकी दब कर दर्दनाक मौत हो गई ।
आज सुबह जब इसकी खबर परिजनों व गांव वालों को मिली तो चारो तरफ कोहराम मच गया और मामले की सूचना पाकर कोतवाली कादीपुर की पुलिस समेत कादीपुर. यसडीयम ने पहुच कर मामले की जानकारी ली और बाडी का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिये सुलतानपुर भेज दिया खबर लिखी जाने तक प्रशासन के तरफ से कोई मुवावजा या कोई सरकारी सहायता उपलब्ध नही करायी गयी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…