रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बलुआपोखरा के समीप मार्ग दुर्घटना में सोमवार की सायं काल लगभग साढ़े पांच बजे 26वर्षीय युवक मोहम्मद समीर गम्भीर रूप से जख्मी हो गये । जिन्हें लोगों ने सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र घोसी में प्राथमिक इलाज हेतु भर्ती कराया । जहां से चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल हेतु रिफर कर दिया ।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर असना गांव निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद कीताबुद्दीन सोमवार को नदवासराय अपने निजी कार्य से निजी मोटरसाइकिल से गये थे । नदवासराय से वापस सोमवार की सायंकाल घर आ रहे थे कि अभी मात्र बलुआ पोखरा के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दिया । जिसमें मोहम्मद समीर गम्भीर रूप से जख्मी हो गये।
जिन्हें सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया । जहां से चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल हेतु रिफर कर दिया।उधर दूसरे पक्ष के मोटरसाइकिल सवार को भी चोटें आयी हैं। जिनका कहीं निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…