गाजियाबाद / लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र के राम विहार में मंगलवार देर रात गोली लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो अज्ञात हमलावरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसको लेकर बुधवार को मृतक के परिजनों व कॉलोनीवासियों ने थाने का घेराव कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने का अश्वासन दिया है।बता दें कि मंगलवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के बंथला राम विहार में साप्ताहिक बाजार में कार सवार एवं बाइक सवार युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामले ने इतना तुल पकड़ा कि कार सवार एक युवक ने गोली चला दी। गोली पास में ही सब्जी खरीद रहे बंथला के रामविहार कॉलोनी निवासी मोरध्वज (48) को जा लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसको लेकर बुधवार को मृतक के परिजनों सहित दर्जनों कॉलोनीवासियों ने थाने का घेराव कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।इस संबंध में थाना कोतवाली प्रभारी उमेश पांडेय का कहना है कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्यारो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…