प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज (भदोही) थाना क्षेत्र के थानीपुर बाजार निवासी भोला नाथ चौरसिया का 22 वर्षीय पुत्र प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार को फांसी के फंदे पर झूल गया । जिसे देख कर परिजनों के जहां होश उड़ गए वहीं इलाके में सनसनी फैल गई । देखते देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई । आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के थानीपुर बाजार निवासी भोला नाथ चौरसिया का 22 वर्षीय पुत्र आदित्य चौरसिया का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था ।इस बात की भनक जब उसके परिजनों को लगी तो पहले उसे मना किया गया ।उसके न मानने पर परिजन अन्यत्र कहीं उसकी शादी तय कर दी । जिससे छुब्ध होकर उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। वैसे घटना का असली सच पूरी तरह से परिजनों को ही पता है। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रदीप दूबे बिक्की
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…