गाजियाबाद / लोनी कोतवाली क्षेत्र के अशोक बिहार में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त पति सैलून की दुकान पर सेव बनवाने गया था। महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से बसी टीकरी का रहने वाला अहसान अपनी पत्नी गुलशाना 28 साल के साथ अशोक बिहार में रहता था। जो 5 साल से ऑटो चलाकर जीवन यापन करता है।रविवार दोपहर 12 बजे पति अहसान सैलून की दुकान पर सेव बनवाने गया था। जब वापिस आया तो पत्नी उसकी बेल्ट से फंदा लगाकर पंखे से झूल रही थी। शोर सुनकर पडौसी आये और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पति के अनुसार उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर थी। जिसका अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। इसी वजह से उसके दो बच्चों में से एक बीमारी के कारण मर गया था और एक बच्चा गुलशाना ने गला घोंटकर मार दिया था तथा 4 महीने पहले 3 मंजिल मकान से भी कूद गई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…