संजय ठाकुर
मधुबन/मऊ। पूर्वांचल की धरती आजमगढ मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन एक सौभाग्य का विषय है, लेकिन प्रधानमंत्री की रैली मे भीड़ जुटाने के नाम पर जो असंवैधानिक व अप्रजातांत्रिक हथकंडे अपना गए उसको लेकर क्षेत्र के जनमानस मे आक्रोश ब्याप्त है । केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा मे अमूल चूल परिवर्तन के लिए लगातार प्रयासरत है । शिक्षा को आधुनिक रूप देने के लिए शिक्षा क्षेत्र मे आधुनिक टेक्नोलॉजी को लाने का प्रयास किया जा रहा है।
बावज़ूद इसके प्रधानमंत्री की रैली मे भीड़ जुटाने के नाम पर मऊ जनपद के 44 वित्त विहीन विद्यालयो मे छात्रो को ढोनो वाली निजी बसो को भीड जुटाने के नाम पर जो अनाचार दुराचार किया गया, वह भारतीय लोकतंत्र के लिए निंदनीय है । बताया गया है कि मऊ जनपद के 44 वित्त विहीन विद्यालयो के 250 स्कूली बसो को जबरन भीड़ जुटाने मे लगाया गया। जिससे 13 व 14 जुलाई का पठन-पाठन पूर्णतया वाधित हुआ, यही नही जिन प्रबन्धको ने गाड़ी देने से इंकार किया उनके खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ व एआरटीओ मऊ ने कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई करने तक की चेतावनी दे दिया । यह किसी भी लोकतांत्रिक देश मे अच्छा नही कहा जा सकता इससे शासन-प्रशासन की गरिमा को ठेस लगा है ।
शासन प्रशासन के इस असंवैधानिक कार्य प्रणाली के खिलाफ बी. पी. एस पब्लिक इण्टर कालेज के प्रबंधक ठाकुर राम नारायण सिंह ने अपनी आवाज बुलंद की है तथा शासन प्रशासन मे बैठे हुए अधिकारियो की चुनौती को स्वीकार करते हुए स्पष्ट कहा कि हमारी बसे पठन-पाठन बाधित करके रैली मे भीड़ जुटाने के लिए कभी नही जा सकती तथा प्रशासन के अधिकारियो का संज्ञान लेते हुए अपनी बात पर बल दिया कि प्रशासनिक कारवाई से बेपरवाह हम न्यायालय मे न्याय के लिए दरवाजा खटखटा सकते है । विदित होवे कि मधुबन क्षेत्र का बी. पी. एस पब्लिक इण्टर कालेज शिक्षा क्षेत्र में अपनी अमित पहचान बना चुका है जो पठन-पाठन, अनुशासन एवम् प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए जनपद मे अपनी अमित शिनाख्त कायम किए हुए है । बी. पी. एस पब्लिक इण्टर कालेज के प्रबंधक द्वारा लोकहित से सन्दर्भित उठाए गए कदम की सामाजिक सरोकार से जुड़े जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश सिंह राठौर, विजय यादव, सुबाष यदुवंशी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्र मणि यादव, रामायण यादव, इंदिरा गांधी पी. जी कालेज के प्रबंधक राष्ट्र कुंवर सिंह ने जमकर सराहना किया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…