गाजियाबाद / लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के आजाद इन्कलेव में 3 तलाक का मामला प्रकाश में आया है। करीब 5 साल पहले आजाद इन्कलेव से ताहिर पुत्र अब्दुल रशीद की शादी कस्बा जहांगीराबाद निवासी शाहीन पुत्री मौ0 शरीफ के साथ हुई थी। आरोप है कि तभी से लड़का पक्ष दहेज की मांग कर रहा था और शादी के 4 महीने बाद ही लड़कीं को तलाक दे दी। करीब 6 महीने बाद लड़का व लड़कीं पक्ष का आपसी समझौता हुआ और हलाला के बाद दोबारा शादी करा दी गयी।पीड़िता का आरोप है कि करीब 4 साल तक पति व उसके परिजन लगातार दहेज के कारण मारपीट करते थे।कुछ माह से पति पत्नी के साथ आजाद इन्कलेव में अपने माता पिता से अलग रह रहा था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता शाहीन की माँ राहिला बेटी से मिलने आजाद इन्कलेव आयी थी।तभी लड़के के परिजन भी मौके पर आ गए।किसी बात को लेकर आपस मे दोनो पक्षो में कहा सुनी हुई।उसी समय करीब 4 बजे पति अपनी पत्नी को चौक पर घसीटते हुए ले गया और तीन बार तलाक देकर फरार हो गया।चौक के पास मकान मालिक शादिक ने बताया कि वह दो लोगो के साथ घर के बाहर बैठे थे।एक लड़का एक लड़की को अंदर गली से घसीटते हुए लेकर आया और हाथो में झटका मारकर तीन बार तलाक देकर भाग गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…