यशपाल सिंह
आजमगढ़ नगर के एलवल मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवक की गुरुवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से पूर्व वह शहर के एक होटल में अपने दोस्तों के साथ छक कर शराब पी थी। घर जाते समय रास्ते में सड़क किनारे अचेत पाया गया। अस्पताल पहुंचते ही कुछ ही समय बाद उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक मुंबई के एक होटल में मैनेजर के रूप में काम करता था। दो दिन पूर्व मुंबई से घर आया था। छोटे भाई ने बड़े भाई की मौत पर दारू में जहर मिला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
नगर के एलवल मोहल्ला निवासी ऋषभ पांडेय पुत्र बिनोद पांडेय होटल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल करने के बाद मुंबई के एक होटल में मैनेजर पद पर कार्य करता था। दो दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर मुंबई से घर आया था। गुरुवार की शाम को परिजनों से दोस्तों से मिलने की बात कह कर घर से निकला था। रात लगभग 11 बजे नगर के एलवल पुलिस चौकी से पहले ही आयुर्वेदिक हास्पिटल के सामने रोड पर उसकी बाइक स्टैंड पर खड़ी मिली और वह किनारे झाड़ी में अचेत पड़ा था। अचेत पाए जाने पर डायल 100 नंबर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे आनन-फानन में रात लगभग 12 बजे जिला अस्पताल ले गए
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…