यशपाल सिंह
आजमगढ़ रोडवेज के आगे बवाली मोड़ के पास शुक्रवार को सुबह रोडवेज बस से कुचल कर 65 वर्षीया वृद्धा की मौत हो गई। वहीं गंभीरपुर थाने के मुहम्मदपुर के पास सुबह ट्रक से टक्कर में डीसीएम चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुबारकपुर थाने के देवकली तारन गांव निवासिनी मालती दूबे पत्नी राजकिशोर दूबे के पुत्र परिवार सहित मध्यप्रदेश के जबलपुर में परिवार सहित रहते हैं। मालती भी वहीं पर बच्चों के साथ रहती थी। एक दिन पूर्व जबलपुर से घर आने के लिए रवाना हुई थी।
शुक्रवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे रोडवेज से पहले ही 50 मीटर दूरी पर बवाली मोड़ के पास बस से सड़क पर उतरते ही आटो रिक्शा ने धक्का मार दिया,जिससे वह गिर गई। तब तक ओवर टेक के चक्कर में दो बसों के टक्कर में सड़क पर गिरी महिला बस के चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कोतवाली लेकर आई। परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृत महिला के देवर की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…