यशपाल सिंह
आजमगढ़ अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट न होने से मरीजो को सीटी स्कैन व सानोग्राफी के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। वहीं रैबीज न होने से पीड़ितों को परेशानी हो रही है। बाहर के मेडिकल स्टोर संचालक चांदी काट रहे हैं। आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन दे कर रैबीज इजेक्शन उपलब्ध कराने व रेडियोलाजिस्ट की तैनाती करने की मांग की।
हरिकेश कुमार यादव ने कहा कि 55 लाख की आबादी के मंडलीय अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट की तैनाती नहीं है। जून माह में डॉ. रजेन्द्र कुमार ठाकुर के स्थानान्तरण के बाद से पद रिक्त पड़ा हुआ है। सोनोग्राफी व सीटी स्कैन की चिकित्सकीय रिपोर्ट मरीजों को नहीं मिल पा रही है, जिससे बाहर से सोनोग्राफी व सीटी स्कैन कराना पड़ रहा है। अस्पताल में लम्बे समय से रैबीज इंजेक्शन भी नहीं है। दूर-दूर से मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए आते हैं । रैबीज इंजेक्शन न होने से उन्हें निराश होना पड़ता है। अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोरों से इंजेक्शन लेना पड़ रहा है। सामाजिक संगठन के लोगों ने डीएम से इसे दूर करने की मांग की। मांग करने वालों में जितेन्द्र यादव, मुकेश गुप्ता, प्रवेश यादव, कमलेश कुमार, रामसिंगार यादव, रमेश निषाद, विनोद मौर्य, दीपक यादव, जगदीश ,अभिषेक कुमार, प्रदीप राय आदि शामिल
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…