बहराइच 31 जुलाई। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने महसी तहसील के बाढ़ प्रभावित गोलागंज, कोठोर सहित अन्य क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लिया। भ्रमण के दौरान तहसील प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि बाढ़ क्षेत्र में नियमित भ्रमणशील रहकर पीड़ितों को तत्काल बचाव एवं राहत कार्य सुनिश्चित कराया जाय। मौके पर मौजूद लोगों से तहसील प्रशासन द्वारा संचालित किये जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।
बाढ़ प्रभावित गोलागंज के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने उप जिलाधिकारी महसी राजेश कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था रखी जाय ताकि लोगों को आने जाने में असुविधा न हो। साथ ही तटबन्ध पर आने वाले सम्पर्क मार्गों के कमजोर पुलियों की मरम्मत के लिए सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर मरम्मत करा दें। गोलागंज गांव के कृपाराम, रामलौटन आदि बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि बीते वर्ष बाढ़ के दौरान फसलें तबाह हो गई थीं लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा को निर्देश दिए कि तत्काल बाढ़ पीड़ितों के खातों में मुआवजे की धनराशि भेजने की कार्यवाही की जाय।
जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान ओंकार सिंह को ग्राम पंचायत स्तर की दो नावों की जल्द व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही बीडीओ तेजवंत को अतिशीघ्र गोलागंज ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त गांव बनाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने गोलागंज के बाढ़ राहत चैकी शारदा सिंह पुरवा पहुंचकर एनडीआरएफ इंस्पेक्टर रजनीश कुमार से आपदा राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को अधिक से अधिक सर्पदंश, अति रक्तस्त्राव, बाढ़ बचाव की जानकारी देते रहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सम्बंधित ग्राम प्रधानों के सहयोग लेते हुए बोतल से बनी लाइफ जैकेट उपलब्ध कराएं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…