कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : फूलपुर कोतवाली से महज दौ सौ मीटर की दूरी पर स्थित विजया बैक की शाखा से सोमवार दोपहर में व्यवसायी का रुपयों से भरा बैग लेकर 10 वर्षीय बालिक चंपत हो गई। बालिका ने व्यवसायी को उलझाकर वारदात को अंजाम दिया। बालिका द्वारा व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार होने की घटना ने लोगों को अचंभित कर दिया है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुलिस चौकी परिधि के नगर पंचायत फूलपुर के दुनिया गंज निवासी श्रीचंद्र केशरवानी के पास कई उत्पादों की ऐजेंसी है। जिसके चलते उनका प्रतिदिन विजया बैक शाखा फूलपुर से लेन देन होता रहा। सोमवार को दोपहर लगभग बारह बजे वह बैग में एक लाख रुपये लेकर बैक में जमा करने पहुंचे तो बैक के अंदर मौजूद 10 वर्षीय बालिका ने व्यवसायी को अपनी बातों में उलझा लिया।
जिससे वह बात करने लगे। इसी बीच बालिका ने रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गई। कुछ देर बाद व्यवसायी को रुपये से भरा बैग की तरफ ध्यान गया तो बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। परेशान व्यवसायी ने बालिका की आस पास में खोज की, लेकिन उसका कहीं सुराग नही लग सका। इसके बाद व्यवसायी ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी तो कोतवाली पुलिस ने बैक पहुंचकर मामले की जांच के लिए बैक में लगे सीसीटीवी का फुटेज निकालने में लगी हुई है। घटना में 10 वर्षीय बालिका की इस घटना से कस्बा वासी अचंभे में है। कुछ लोगों का कहना है कि रुपये से भरा बैग को गायब करने में किसी महिला का भी हाथ होने की चर्चा भी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…