आदिल अहमद
सऊदी अरब ने कनाडा में शिक्षा प्राप्त कर रहे एक हज़ार से अधिक छात्रों को वापस बूलाने का फ़ैसला वापस लेते हुए उन्हें मेडिकल ट्रेनिंग पूरी करने की अनुमति दे दी है।
फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी के अनुसार इससे पूर्व 7 अगस्त को सऊदी अरब ने कनाडा को जाने और वापस आने वाली समस्त उड़ानों और छात्रों के स्कालरशिप कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए थे।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब की ओर से कनाडा से समस्त कूटनयिक संबंध और समझौते समाप्त करने की कार्यवाही उस समय सामने आई जब कनाडा के विदेशमंत्री और कैनेडियन दूतावास ने सऊदी अरब पर बल दिया था कि सिविल सोसाइटी के सदस्यों को तत्वरित रिहा किया जाए।
मेडिकल कालेज और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार सऊदी के शिक्षा मंत्रालय की ओर से 1 हज़ार 53 छात्रों को स्थगित किए जाने का नोटिस प्राप्त हुआ था। दूसरी ओर कनाडा के विदेशमंत्री के प्रवक्ता एमी मिल्ज़ ने कहा है कि कनाडा में शिक्षा प्राप्त कर रहे सऊदी अरब के छात्र मेडिकल ट्रेनिंग पूरी सकेंगे।
इससे पूर्व रियाज़ की ओर से कनाडा में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को 31 अगस्त तक अपने लिए नई स्कालरशिप तलाश करने और अपना प्रवेश दूसरे देश में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…