आदिल अहमद
अमरीका और उसके घटकों के संभावित हवाई हमले का मुक़ाबला करने के लिए सीरिया का एयर डिफ़ेंस सिस्टम पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।
रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को सचेत किया था कि अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रान्स, दमिश्क़ सरकार पर रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का निराधार आरोप लगा कर इस देश पर फिर से हमला करने के लिए तैयार हो रहे हैं। ईगोर कोनाशेनकोव ने कहा था कि एक ब्रिटिश कंपनी ने इदलिब में आतंकियों को रासायनिक पदार्थ के माध्यम से रासायनिक हमले का ढोंग रचाने की ट्रेनिंग दी है ताकि सीरिया पर हमले का बहाना हाथ आ जाए। अमरीका और उसके घटकों के हमलों की संभावना के दृष्टिगत सीरियाई सेना ने अपने एयर डिफ़ेंस सिस्टम को पूरी तरह अलर्ट कर दिया है।
ज्ञात रहे कि अमरीका, फ़्रान्स व ब्रिटेन ने 22 अगस्त को एक संयुक्त बयान जारी करके सीरिया पर इदलिब में रासायनिक हमले की तैयारी का आरोप लगाया था और चेतावनी दी थी कि इस हमले की स्थिति में सीरिया को उचित जवाब दिया जाएगा। ये त्रिकोण इससे पहले 14 अप्रैल 2018 को भी इसी बहाने से सीरियाई पर हवाई हमला कर चुका है। टीकाकारों का मानना है कि आतंकियों के मुक़ाबले में सीरियाई सेना को मिलने वाली निरंतर विजय से अमरीकी खिसियाए हुए हैं और इस प्रकार के निराधार आरोप लगा कर जनमत का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…